IPL 2025 New Schedule: 17 मई से फिर शुरू होगा रोमांच, इन छह शहरों में मैच, इस दिन होगा IPL Final

IPL 2025 New Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण टूर्नामेंट को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था। अब, BCCI ने घोषणा की है कि IPL 2025 का आयोजन 17 मई से फिर से शुरू होगा और फाइनल मैच 3 जून 2025 को खेला जाएगा।




इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है

IPL 2025 New Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को IPL 2025 के दोबारा शुरू होने की घोषणा कर दी है। लीग अब शनिवार, 17 मई से फिर से शुरू होगी, जहां पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

फाइनल मैच अब 3 जून को आयोजित होगा, हालांकि प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले के वेन्यू की घोषणा अभी नहीं हुई है। नए शेड्यूल में दो डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल किए गए हैं, जो रविवार को खेले जाएंगे।

IPL 2025 New Schedule: ये रहा पूरा Schedule 

बाकी के 17 मैच छह वेन्यू पर खेले जाएंगे, जो 17 मई से शुरू होकर 3 जून को फाइनल में समाप्त होंगे. जिनमें 12 लीग मैच और 5 प्लेऑफ़ मैच शामिल हैं।

सभी मैच छह शहरों में:

 बेंगलुरु
 जयपुर
दिल्ली
लखनऊ
मुंबई
अहमदाबाद

IPL 2025 Final Match प्लेऑफ़ कार्यक्रम:

क्वालिफायर 1: 29 मई
एलिमिनेटर: 30 मई
क्वालिफायर 2: 1 जून
फाइनल: 3 जून

डबल हेडर: दो रविवार को डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) होंगे।




Comments

Popular posts from this blog

कोलंबो में भारत बनाम पाकिस्तान महिला विश्व कप मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई, शादी की तारीख आई सामने! feb

SSC Exam Protest 2025: Students Demand Justice, Court Hearing Updates | Tatkal24News